logo

प्रतापगढ़ में धूमधाम से मनाई गई होली, शहर से गांव तक बरसे रंग और गुलाल

*प्रतापगढ़।*

*प्रतापगढ़ में धूमधाम से मनाई गई होली, शहर से गांव तक बरसे रंग और गुलाल*

रंग, गुलाल और अबीर से एक-दूसरे को सराबोर करने की होड़ और होली के गीतों की मस्ती के साथ रंगों का त्योहार होली सोमवार को पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

क्या अमीर, क्या गरीब सभी एक ही रंग में नजर रहे थे। हर तरफ होली की धूम थी।

बच्चे, बूढ़े, जवान सभी होली की मस्ती में थे। अलग-अलग जगह पर लोगों ने डीजे भी लगा रखा है और होली के गानों पर जमकर नाचते गाते हुए होली का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मना रहे हैं।

मोहल्लों और सड़कों पर होली की रौनक दिखी। रंगों से सराबोर लोग दूसरों को रंगों से रंगते नजर आए। गुलाल और रंग फिजाओं में उड़ता रहा।

छिटपुट घटनाओं को छोड़ पूरे जिले में होली शांतिपूर्ण रहीं। जिले में होली की उमंग रविवार से ही दिखने लगा था।

रविवार की शाम होलिका दहन के बाद से ही लोग होली के रंग में रंगने लगे थे। सुबह होते-होते लोग होली की मस्ती में डूब गए। बच्चों की मस्ती तो रविवार शाम से ही दिखने लगी थी।

पुरूषों की तरह महिलाओं ने भी होली का आनंद उठाया। सभी एक-दूसरे को रंगने में जुटी हुई थी।

बधाई देने का क्रम देर शाम तक जारी रहा। होली को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजार किया गया था। सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल को किया गया था तैनात।

0
103 views